बैंकॉक विस्फोट: मलेशिया में एक ईरानी गिरफ़्तार
प्रकाशित
मलेशिया की पुलिस के अनुसार उन्होंने राजधानी बैंकॉक में हुए तीन बम विस्फोटों में शामिल होने के संदेह में एक ईरानी व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.
पुलिस के अनुसार इन विस्फोटों और भारत में इसराइली राजनयिक की कार पर हुए हमले में काफ़ी समानता दिख रही है.
थाईलैंड की पुलिस ने दो ईरानी पुरुषों को गिरफ़्तार किया है जिनमें से एक वो है जिसके पुलिस पर बम फेंकने की कोशिश के दौरान विस्फोट हो जाने से दोनों पैर नहीं रहे.
पुलिस के अनुसार एक चौथी संदिग्ध ईरानी महिला संभवतः थाईलैंड से भागकर जा चुकी है.
ईरान ने इन हमलों में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है.





















