गुजरात दंगा: मोदी सरकार के खिलाफ अवमानना का नोटिस
प्रकाशित
गुजरात दंगों से जुड़े एक मामले में 56 लोगों को मुआवजा नहीं देने पर मोदी सरकार के खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय ने अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है.
इन 56 लोगों की दुकाने दंगों में जला दी गई थी और कोर्ट ने इनको मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया था.
पिछले हफ्ते अदालत ने दंगों में क्षतिग्रस्त हुए धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण करने का आदेश सरकार को दिया था.
उधर गुजरात दंगों की जांच करने के लिए बने विशेष जांच दल की रिपोर्ट गुलबर्गा सोसाईटी मामले की प्रमुख याचिकाकर्ता जकिया जाफरी को दिए जाने की अपील पर अदालत ने एसआईटी को आदेश दिया है कि वो एक महीने के अंदर जकिया जाफरी को अपनी रिपोर्ट जारी कर दें.





















