पाकिस्तान में बम धमाका, 21 की मौत
प्रकाशित
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में एक बम धमाके में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं.
कम से कम चालीस लोगों के धमाके में घायल होने की खबर है.
यह धमाका अफगानिस्तान सीमा से सटे पाराचिनार शहर में हुआ है.
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यहा आत्मघाती हमला था और इस धमाके का निशाना शिया मुसलमान थे.





















