स्पीलबर्ग की कंपनी शंघाई में खोलेगी स्टूडियो

प्रकाशित

अमरीका के एक बड़े फ़िल्म स्टूडियो ड्रीमवर्क्स ने चीन के शंघाई में एक प्रॉडक्शन स्टूडियो बनाने की योजना बनाई है.

ड्रीमवर्क्स से जुड़ी सबसे प्रमुख हॉलीवुड हस्ती स्टीवन स्पीलबर्ग हैं.

इस योजना के लिए बनाई गई साझा कंपनी में ड्रीमवर्क्स की 45 फ़ीसदी हिस्सेदारी होगी.

बाकी हिस्सेदारी चीन की मीडिया कंपनियों के पास रहेगी. जानकारों का कहना है कि इस परियोजना से ड्रीमवर्क्स हॉलीवुड फ़िल्मों के सबसे बड़े अनछुए बाज़ार में दाख़िल होने जा रहा है.