अमरीकी पॉप गायिका विटनी ह्यूस्टन का अंतिम संस्कार पूरा
प्रकाशित
अमरीका के न्यू जर्सी में अमरीकी पॉप गायिका विटनी ह्यूस्टन के अंतिम संस्कार से जुड़े तमाम कार्यक्रम समाप्त हो गए हैं.
ह्यूस्टन की पिछले हफ्ते लॉस एंजलिस के एक होटल के कमरे में मौत हो गई थी.
अंत्येष्टि की रस्म उसी गिरजाघर में हुई जहां विटनी ह्यूस्टन ने अपनी मां के गायक दल में हिस्सा लेकर अपने संगीत के करियर की शुरुआत की थी.
लगभग चार घंटों तक चले कार्यक्रम में उनके क़रीबी दोस्तों और परिवार वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. आख़िर में उनके सबसे हिट गाने 'आई वील ऑलवेज़ लव यू' को बजाया गया.
गिरजाघर में सिर्फ कुछ ख़ास लोगों को ही बुलाया गया था, हालांकि अंतिम संस्कार का सीधा प्रसारण इंटरनेट के ज़रिए दिखाया जा रहा था.
48 वर्षीय विटनी ह्यूस्टन की मौत की तहकीकात अभी भी जारी है.





















