मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख पर सहमति नहीं
प्रकाशित
होस्नी मुबारक के सत्ता से जाने के बाद मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारी चुनाव की तारीख पर सहमती नहीं बना पाए है.
काहिरा में एक पत्रकार वार्ता में चुनाव के तारीख की घोषणा की जानी थी लेकिन चुनाव आयोग के मुखिया ने मीडिया से कहा कि अभी कोई घोषणा नहीं की जाएगी.
इसी बीच एक अधिकारी ने कहा था कि मतदान मई में होंगे जबकि दूसरे एक अधिकारी ने कहा कि जून में चुनाव कराए जाएंगे.
एक बीबीसी संवाददाता ने कहा कि असमंजस की स्थिति से मिस्र के सैन्य शासकों के बीच किसी नागरिक सरकार को सत्ता पर बिठाए जाने को लेकर मतभेद की तरफ इशारा करते है.





















