योआकिम गॉक होंगे जर्मनी के अगले राष्ट्रपति
प्रकाशित
पू्र्व मानवाधिकार कार्यकर्ता योआकिम गॉक जर्मनी के अगले राष्ट्रपति होंगे.
अधिकारियों का कहना है कि चांसलर एंगेला मर्केल की गठबंधन सरकार और विपक्षी दलों के बीच उनके मनोनयन को लेकर सहमति बन गई है.
एक कर्ज घोटाले के उजागर होने के बाद क्रिस्टियन वुल्फ ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था.
योआकिम गॉक का नाम वर्ष 2010 में भी राष्ट्रपति पद के लिए आया था लेकिन चांसलर एंगेला मर्केल ने उनका विरोध करते हुए उनकी जगह क्रिस्टियन वुल्फ को राष्ट्रपति के रस्मी लेकिन प्रभावशाली पद के लिए चुना था.





















