मथुरा के पास एक करोड़ से अधिक की चांदी लूटी
प्रकाशित
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार मथुरा के पास छत्तीकारा में छह बंदूकधारी लोगों ने एक कूरियर कंपनी की गाड़ी से एक करोड़ रुपए से अधिक की चांदी लूट ली है.
ये गाड़ी आगरा से दिल्ली विमानतल के लिए आ रही थी.
मथुरा के एसएसपी प्रेम गौतम ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि लुटेरों ने ब्लू डार्ट कंपनी की गाड़ी को रोका और ड्राइवर, क्लीनर और गार्ड की पिटाई की.
इन लोगों को अलीगढ़ के खैर इलाक़े में छोड़कर लुटेरे चांदी के 36 पैकेटों में से 29 को लेकर फरार हो गए.





















