चीन में विदेशी पत्रकारों को सुरक्षा की चेतावनी

प्रकाशित

चीन में विदेशी संवाददाता क्लब ने अपने सदस्यों को सुरक्षा की चेतावनी दी है.

चीन में पिछले हफ्ते यूरोपीय मीडिया कंपनियों के तीन पत्रकारों पर हमला हुआ था.

ये पत्रकार पूर्वी चीन में ज़मीन संबंधी अधिकारों के लिए प्रदर्शनों की रिपोर्टंग कर रहे थे.

एक हमला फ्रांस के एक टीवी रिपोर्टर पर हुआ जब उसकी गाड़ी पर दूसरी गाड़ी से टक्कर मारी गई.

एक दूसरी घटना में नीदरलैंड के एक संवाददाता पर कुछ लोगों ने हमला किया.

चीन में बीबीसी संवाददाता के मुताबिक ये हमले दर्शाते हैं कि चीन में विदेशी पत्रकारों के खिलाफ हिंसा का प्रयोग करने का चलन बढ़ रहा है.