कैंसर मुक्त नहीं हुए चावेज, एक और ऑपरेशन होगा
प्रकाशित
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज ने घोषणा की है कि कैंसर के इलाज के लिए उनका एक और ऑपरेशन होगा.
इससे पहले एक बार ऑपरेशन करवा चुके चावेज ने पहले कहा था कि वे कैंसर से मुक्त हो गए हैं.
उन्होंने अब कहा है कि डॉक्टरों ने इसी स्थान पर एक नया घाव देखा है जहाँ पहले ऑपरेशन हुआ था.
इससे पहले क्यूबा में उनका ऑपरेशन हुआ था.
वे अक्तूबर में एक बार फिर राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहे हैं.





















