नेपाल:मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में सज़ा

प्रकाशित

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए उसे 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है.

सूचना और संचार मंत्री जयप्रकाश प्रसाद गुप्ता को सत्ता के दुरुपयोग और उनकी आय को देखते हुए बेहिसाब संपत्ति जमा करने का दोषी पाया गया.

गुप्ता माधेशी पीपल्स राइट्स फ़ोरम के नेता हैं. ये पार्टी साझा सरकार का हिस्सा है.