सीरिया में हिंसा खत्म न होने पर अमरीका करेगा 'अतिरिक्त उपाय'
प्रकाशित
अमरीका ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद हिंसा नहीं रोक पाते हैं तो अमरीका वहां अतिरिक्त उपाय करने में नहीं हिचकेगा.
व्हाइट हाउस ने कहा है कि वो सीरिया के सैन्यीकरण में हिस्सेदार नहीं बनना चाहता है लेकिन वहां आगे की कार्रवाई हो सकती है.
इस बीच एक नए ऑनलाइन वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि उत्तरी प्रांत इदलीब में राष्ट्रपति बशर अल-असद के विरोधियों को जल्दी-जल्दी फांसी पर लटकाया जा रहा है.
इस वीडियो में बड़ी संख्या में लाशें दिखाई गई हैं जिनके हाथ बंधे हैं. एक दूसरे वीडियो में 500 के करीब सीरियायाई सैनिकों को विद्रोहियों के साथ होते हुए दिखाया गया है.





















