जर्मनी 'यौन अपराधियों' को नपुंसक न बनाए-यूरोपीय कमेटी
प्रकाशित
यूरोपीय कमेटी ने जर्मनी से आग्रह किया है कि वो देश में यौन हिंसा के अपराधियों को शल्यक्रिया के द्वारा नपुंसक बनाने की परंपरा पर रोक लगाए.
जर्मनी में हर साल यौन हिंसा के दोषी कम से कम पांच अभियुक्त अपनी मर्ज़ी से शल्यक्रिया द्वारा खुद नपंसुक बनना चुनते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी यौन इच्छाओं में कमी आ जाएगी और वे जल्द से जल्द जेल से छूट जाएंगे.
वैसे जर्मनी के अधिकारियों का कहना है कि ये प्रक्रिया इन यौन अभियुक्तों के लिए इलाज जैसा है ना कि सज़ा.
लेकिन टॉर्चर कमेटी का कहना है कि ये एक अपमानजनक इलाज है जिससे शरीर का अंग हमेशा के लिए ख़राब हो जाता है.





















