ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री केविन रड ने इस्तीफा दिया

प्रकाशित

प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड के साथ नेतृत्व के मुद्दे पर टकराव संबंधी रिपोर्टों के बीच ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री केविन रड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

केविन रड ने वॉशिंगटन डीसी में संवाददाता सम्मेलन के बाद ये घोषणा की जहां पहले उन्होंने अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की थी.

ऑस्ट्रेलिया में नेतृत्व के मुद्दे पर लेबर पार्टी में हाल के हफ्तों में तनाव रहा है जो अब भी जारी है.