वेश्यावृत्ति रैकेट के मामले में कान पूछताछ के बाद रिहा

प्रकाशित

वेश्यावृत्ति के रैकेट के मामले में दो दिनों की पूछताछ के बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पूर्व प्रमुख डोमिनीक स्ट्रॉस-कान को पुलिस ने रिहा कर दिया है.

इस रैकेट में शामिल होने के आरोपों के बाद मंगलवार को उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था. माना जा रहा है कि उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है या तो गवाह के रुप में या फिर अभियुक्त के रुप में.

उन पर वेश्यावृत्ति के लिए कंपनी के पैसे के दुरुपयोग का आरोप है.

इस मामले में आठ लोग पहले ही गिरफ़्तार किए जा चुके हैं.

कुछ वेश्याओं ने कहा है कि उन्होंन स्ट्रॉस-कान के साथ शारीरिक संबंध बनाए. हालांकि स्ट्रॉस-कान ने शारीरिक संबंध से इनकार नहीं किया है लेकिन कहा है कि वे नहीं जानते थे कि वे वेश्याएँ थीं.