सीरिया में फंसी घायल पत्रकार की इंटरनेट के ज़रिए गुहार

प्रकाशित

बुधवार को सीरिया के होम्स शहर में घायल हुई फ्रांसिसी पत्रकार ने कहा है कि उन्हें तुरंत मैडिकल सहायता की ज़रुरत है.

सीरियाई विपक्षी कार्यकर्ताओं ने इंटरनेट पर पत्रकार इडिथ बुआवर का एक वीडियो संदेश जारी किया है.

संदेश में उन्होंने कहा कि उनकी जांघ की हड्डी टूट गई है और उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता चाहिए.

वे चाहती हैं कि उन्हें लेबनान ले जाया जाए.