बर्मा: राष्ट्रपति ने किया आर्थिक सुधारों का वादा
प्रकाशित
बर्मा के राष्ट्रपति थ्येन सेन ने देश में आर्थिक विकास पर जोर देने का वादा किया है. उन्होंने इसे दूसरे दौर के सुधार बताया है.
टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में सरकार की भूमिका को कम किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा विदेशी मदद तथा विशेषज्ञता को बढ़ावा दिया जाएगा.
राजनीतिक सुधारों पर ध्यान देने देने वाली बर्मा की सैन्य समर्थित सरकार ने मुद्रा संबंधी सुधार भी किए हैं. सरकार अब एक नया निवेश कानून भी ला रही है.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि राष्ट्रपति के इस भाषण से उन लोगों को भरोसे में लेने में मदद मिलेगी जिन्हें भय है कि पश्चिमी बर्मा में जातीय हिंसा की वजह से सुधारों की मुहिम प्रभावित हो सकती है.





















