प्रणब मुखर्जी के नाम पर विचार के लिए वाम दलों की बैठक

प्रकाशित

यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को समर्थन देने के मामले पर विचार करने के लिए वाम दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक नई दिल्ली में बुलाई गई है.

बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता हिस्सा लेंगे.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से प्रकाश कारात, सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ए. बी. बर्धन शामिल होंगे.

बैठक के पहले प्रणब मुखर्जी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश कारात से बात कर उनका समर्थन मांगा है.

वाम दलों की बैठक के पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक भी होगी.