मुबारक की हालत गंभीर,लेकिन स्थिर

प्रकाशित

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक की स्थिति चिंताजनक रुप से गंभीर बनी हुई है लेकिन स्थिर हैं.

पहले आई कुछ खबरों में कहा गया था कि मुबारक की तकनीकी रूप से मृत्यु हो चुकी है लेकिन अब इनका खंडन किया गया है.

रक्षा सूत्रों का कहना है कि उन्हें मुबारक को जेल में स्ट्रोक हुआ. और उसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस बीच मिस्र के लोग राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं.