सीरिया के होम्स में अस्थाई युद्ध विराम पर सहमति
प्रकाशित
रेडक्रॉस का कहना है कि सीरिया में सरकार और विद्रोही सेना दोनों होम्स में अस्थाई तौर पर युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं जिससे कि वहाँ से आम नागरिकों को निकाला जा सके.
इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ द रेड क्रॉस (आईसीआरसी) के प्रवक्ता ने कहा है कि उनकी टीम सीरियाई रेड क्रॉस के साथ होम्स के उन इलाक़ों में जाने के लिए तैयार है जहाँ हिंसा की सर्वाधिक वारदातें हुई हैं.
कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीरिया के दूसरे इलाक़ों में मंगलवार की रात से अब तक विद्रोहियों के हमलों में कम से कम 20 सैनिकों की मौत हुई है.





















