असांज के अनुरोध पर गंभीरता से विचार

प्रकाशित

इक्वाडोर के अधिकारियों ने कहा है कि वे विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज की शरण लेने की मांग को काफी गंभीरता से ले रहे हैं.

हालाँकि अभी इस पर संदेह बना हुआ है कि इक्वाडोर इस मामले पर कब फैसला लेगा.

इक्वाडोर के राष्ट्रपति रफाएल कोरिया ने कहा है कि इस मामले में जितना जरूरी समय हुआ, लेना पड़ेगा. हालाँकि कई लोगों को लगता है कि गुरुवार को ही इस मामले पर फैसला हो सकता है.

ब्रिटेन ने असांज को स्वीडन प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद ही असांज ने इक्वाडोर से शरण मांगी है.