रियो में संयुक्त राष्ट्र का विकास सम्मेलन संपन्न
प्रकाशित
ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो में लगभग सौ देशों के राष्ट्र प्रमुख और सरकार प्रमुखों का संयुक्त राष्ट्र विकास सम्मेलन संपन्न हो गया है.
इस सम्मेलन में एक समझौता स्वीकार किया गया है जिसे नाम दिया गया है, "भविष्य जो हम चाहते हैं."
इस दस्तावेज में सतत विकास लक्ष्यों को निर्धारित करने की अपील की गई जो संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों 2015 का स्थान ले सकें.
समझौते में चिंता जताई गई है कि खास तौर से विकासशील देश जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सतत विकास के किसी कोष का प्रबंध नहीं हो रहा है.
सम्मेलन के महासचिव शा जुकांग ने समझौते की सराहना की है जबकि आलोचकों ने इसे कमजोर और लचर बताया है.





















