बोलिविया में पुलिस की हड़ताल, गश्त पर सेना को लगाया गया
प्रकाशित
लातिन अमरीकी देश बोलिविया में सरकार ने सड़कों पर गश्त के लिए सेना को काम पर लगाया है क्योंकि पुलिस अफसर कम वेतन के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं.
ये विरोध गुरुवार को उस वक्त हिंसक हो गया जब अफसरों ने ला पाज शहर में पुलिस बैरकों को अपने नियंत्रण में ले लिया.
संचार मंत्री अमांदा दाविला का कहना है कि पुलिस अफसर हथियार जमा कर रहे हैं और तख्तापलट की पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं.
सरकार और हड़ताली पुलिस अफसरों के बातचीत शनिवार को गतिरोध का शिकार हो गई और फिलहाल समझौते के आसार नहीं नजर आते.





















