दस्तगीर साहब दरगाह में आग लगी
प्रकाशित
श्रीनगर में डल तालाब के नजदीक कानियार सूफी दरगाह में सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे आग लग गई. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
चश्मदीदों के मुताबिक ये आग नमाज के एक घंटे बाद लगी.
दरगाह के लकड़ी के बनी होने से आग काफी तेजी से फैल गई.
दो सौ साल पुरानी इस दरगाह में केन्द्रीय एशिया के जिलान से 18वीं सदी में आए सय्यद अब्दुल कादिर की निशानियां रखी हुई हैं.
ये दरगाह सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है जहां हिन्दू और सिख समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.
आग लगने के बाद यहां सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं और राज्य के डीजीपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.





















