सीरिया में सरकार समर्थक टीवी चैनल पर हमला

प्रकाशित

सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास सरकार समर्थक एक टीवी चैनल के कार्यालयों पर बंदूकधारियों ने हमला किया है और वहां धमाका किया.

सरकारी मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि द्रोशा शहर में इखबारिया टीवी के न्यूजरूम को ध्वस्त कर दिया गया और हमले में उसके कम से कम सात कर्मचारी मारे गए हैं.

घटनास्थल का दौरा करने वाले सीरिया के सूचना मंत्री ने कहा कि हमलावरों ने टीवी चैनल के कर्मचारियों का अपहरण किया और सोचे समझे तरीके से उनकी हत्या कर दी.

सरकारी टीवी पर इस चैनल की जली हुई इमारत की तस्वीरें दिखाई गई हैं.