अमरीका में गैलेक्सी 10.1 टेबलेट की बिक्री पर रोक

प्रकाशित

एक अमरीकी अदालत ने दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग को अमरीका में गैलेक्सी 10.1 टेबलेट कंप्यूटर बेचने से रोक दिया.

सैमसंग और उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एपल के बीच विवाद के चलते ये फैसला आया है.

जज लूसी को ने कहा कि अगर गैलेक्सी टेब की ब्रिकी जारी रहती है तो इससे एपल को अपूर्णीय क्षति होगी.

एपल का आरोप है कि सैमसंग ने गैरकानूनी तरीके से एपल के आईपैड की नकल कर गैलेक्सी 10.1 टेबलेट बनाया है.

दोनों कंपनियों के बीच और भी कई मुद्दों पर कानूनी लड़ाई चल रही है.