जर्मनी में एंगेला मर्केल की आलोचना
प्रकाशित
आर्थिक संकट से जूझ रहे यूरोजोन की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उनके नेताओं के बीच बनी सहमति के कारण जर्मनी की चास्लर एंगेला मर्केल को अपने देश के अंदर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
गुरूवार देर रात बनी सहमति के तहत संकट के शिकार बैंकों को सीधे वित्तिय मदद दी जाएगी उनके देशों के जरिए नहीं.
जर्मनी शुरू में इसका विरोध कर रहा था. समझौते के तहत साल के अंत तक यूरोजोन बैंकों की निगरानी के लिए एक विशेष संस्था का भी गठन किया जाएगा.
अपनी आलोचना का जवाब देते हुए एंगेला मर्केल ने कहा कि यूरोपीय नेताओं के बीच हुआ समझौता जर्मनी के लिए हार नहीं बल्कि एक सफलता है.





















