कीनिया में शरणार्थी शिविर पर हमले में एक की मौत
प्रकाशित
कीनिया में बंदूकधारियों ने दादाब शरणार्थी शिविर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी है और कम से कम चार अंतरराष्ट्रीय सहायताकर्मियों को अगवा कर लिया है.
हमलावरों ने सहायता एजेंसी के एक वाहन को निशाना बनाया. ये गाड़ी शरणार्थी शिविर की ओर जा रही थी.
माना जा रहा है कि मारा गया व्यक्ति कीनियाई ड्राइवर था, जो सहायता एजेंसी के साथ काम कर रहा था.
इस शरणार्थी शिविर में करीब पाँच लाख सोमालियाई लोग रह रहे हैं.





















