जर्मनी फुटबॉल मैच के झूठे लाइव प्रसारण से नाराज
प्रकाशित
जर्मन टेलीविजन का कहना है कि वो यूरो कप 2012 सेमीफाइनल मैच के दौरान जर्मनी टीम के प्रशंसक को रोते हुए दिखाए जाने के खिलाफ यूरोपीय फुटबॉल अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराएगा.
सेमी फाइनल मैच के दौरान एक महिला को उस वक्त रोते दिखाया गया था जब इटली ने दूसरा गोल दागा था.
जिस महिला को रोते हुए दिखाया गया है उसका कहना है कि वो मैच शुरु होने से पहले उस समय रोई थी जब खिलाड़ी स्टेडियम में प्रवेश कर रहे थे.
जर्मन टेलीविजन के प्रवक्ता का कहना है कि जो चित्र सीधे प्रसारण के न हों, उन्हें लाइव के रुप में दिखाया जाना स्वीकार नही किया जा सकता.





















