मिस्र के सुनहरे अध्याय की शुरुआत: मुर्सी
प्रकाशित
मिस्र में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद मोहम्मद मुर्सी ने काहिरा विश्वविद्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि वो सेना की एक संस्था के रुप में रक्षा करते है लेकिन साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सेना जनता की अपेक्षाओं का विकल्प नही है.
मुर्सी ने वादा किया कि वो मिस्र के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखेंगे.
मुर्सी ने कहा कि आइए हम सब मिलकर मिस्र के इतिहास का डरावना अध्याय पलटते हैं और एक ऐसे सुनहरे अध्याय को लिखने की शुरुआत करें ,जो कि मिस्र के हजारो साल पुराने महान इतिहास की कडी़ होगी.





















