हांगकांग के चीन के शासनाधीन होने की 15 वीं वर्षगाँठ
प्रकाशित
हांगकांग में चीन के शासनाधीन होने की 15वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही है.
ये वर्षगाँठ ऐसे समय में मनाई जा रही है जब लोग चीन के प्रशासन चलाने के रंगढंग से खुश नहीं हैं.
चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.
इसी समय हांगकांग के नए कार्यकारी अधिकारी भी शपथ ग्रहण करेंगे.
शनिवार को हू जिंताओ के खिलाफ़ कुछ प्रदर्शन हुए थे और आगे भी कुछ प्रदर्शनों के आसार हैं.





















