अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 7 की मौत
प्रकाशित
अफगानिस्तान से आ रही खबरों के अनुसार वहां एक कार-सवार द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
ये हमला दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक अमरीकी सैन्य अड्डे के पास बने एक विश्वविद्यालय के बाहर हुआ है.
एक स्थानीय अधिकारी जावेद फैसल के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने बारूद से भरी एक कार को सैन्य अड्डे से बाहर आ रही कर्मचारियों से भरी गाड़ी से टकरा दिया.
इससे पहले रविवार को एक अफगान पुलिसकर्मी ने हेलमांद प्रांत में नेटो के लिए काम कर रहे तीन ब्रितानी सैनिकों की हत्या कर दी थी.





















