भारत-पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव-स्तर की वार्ता बुधवार से

प्रकाशित

भारत-पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव-स्तर की वार्ता नयी दिल्ली में चार और पांच जुलाई को होगी.

इस बैठक में शांति और सुरक्षा, जम्मू कश्मीर और दोस्ताना आदान-प्रदान के बारे में बातचीत होगी.

पाकिस्तान के विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

पाकिस्तान का कहना है कि उनके विदेश सचिव की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का मौका मिलेगा.