फलस्तीन प्रशासन के खिलाफ रमल्लाह में प्रदर्शन
प्रकाशित
पश्चिमी तट पर बसे शहर रमल्लाह में सैंकड़ों की संख्या में फलस्तीनी नागरिकों ने वहां आयोजित एक रैली में हिस्सा लिया है.
ये लोग यहां फलस्तीन प्रशासन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.
रैली में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों ने इस प्रशासन को पूरी तरह से खत्म करने की भी मांग कर डाली.
पिछले एक सप्ताह के भीतर फलस्तीन में होने वाली तीसरी रैली है.
इससे पहले आयोजित की गई रैली राष्ट्रपति महमूद अब्बास की उस योजना के विरुद्ध थी जिसमें ये कहा गया था कि महमूद अब्बास इसरायल के उप-प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं.





















