ह्यूलैट-पैकर्ड ने कराया पारदर्शी स्क्रीन तकनीक का पेटेंट
प्रकाशित
ह्यूलैट-पैकर्ड ने कराया पारदर्शी सक्रीन तकनीक का पेटेंटकंप्यूटर बनाने वाली कंपनी ह्यूलैट-पैकर्ड ने अपनी नई पारदर्शी स्क्रीन तकनीक का पेटेंट कराया है.
कंपनी के अनुसार ये एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए कंप्यूटर का प्रयोग कर रहा व्यक्ति मॉनिटर के आर-पार भी देख सकेगा और इसके ग्राफिक्स भी.
इस तकनीक का प्रयोग गाड़ियों में रास्ता बताने वाले उपकरणों में और विज्ञापन दिखाने के लिए दुकानों की खिड़कियों में भी किया जा सकता.
माना जाता है कि सैमसंग भी ऐसी ही एक तकनीक पर काम कर रही है.





















