सीरिया में हो सकती है अभूतपूर्व हिंसा: संयुक्त राष्ट्र
प्रकाशित
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अगर सीरिया में चल रहे संकट का समाधान नहीं निकला तो वहां अभूतपूर्व हिंसा हो सकती है.
सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के उप राजनयिक जेन-मारी गुएरनो ने बीबीसी को बताया कि सीरिया में संकट सुलझाने के लिए प्रस्ताव पर जीनेवा में सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के हस्ताक्षर सिर्फ एक शुरुआत है.
उन्होंने कहा कि संकट के समाधान के लिए सीरियाई सरकार और विपक्ष के बीच विस्तृत बातचीत होनी चाहिए.
जेन-मारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र या उसके पर्यवेक्षक बिना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद के सीरिया में हिंसा खत्म नहीं कर सकते है.





















