सीरिया में हिंसा रोकने के लिए नए कदम

प्रकाशित

पेरिस में आज सौ से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि इस बारे में ताज़ा अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं कि सीरिया में हिंसा रोकने के लिए क्या करना चाहिए.

लेकिन सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक रूस, इस फ्रेंड्स ऑफ़ सीरिया समूह की बैठक में हिस्सा नहीं लेगा.

ये बैठक ऐसे समय हो रही है जब कुछ दिन पहले ही विश्व के बड़े देशों ने सीरिया में राजनीतिक परिवर्तन के बारे में योजना बनाई थी लेकिन इस योजना को सीरिया के सबसे अहम विपक्षी दलों ने खारिज कर दिया था.