कोंगो में विद्रोही एम 23 गुट ने अहम शहर पर कब्ज़ा किया

प्रकाशित

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कोन्गो के पूर्वी भाग में एक विद्रोही गुट ने युगांडा की सीमा के करीब एक महत्वपूर्ण शहर पर कब्ज़ा कर लिया है.

रुतशुरु शहर के निवासियों का कहना था कि एम 23 गुट के विद्रोही, बिना किसी संघर्ष के शहर में दाखिल हो गए. सेना और संयुक्त राष्ट्र दल पहले ही वहां से जा चुके थे.

ये विद्रोही गुट पिछले कुछ दिनों से काफ़ी सक्रिय है जिससे हज़ारों शरणार्थी पड़ोसी देश युगांडा पलायन कर गए हैं.

संयुक्त राष्ट्र का आरोप है कि रवांडा, एम 23 गुट का समर्थन कर रहा है लेकिन रवांडा इससे इंकार करता है.