रुसी राष्ट्रपति ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

प्रकाशित

रुस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने बाढ़ प्रभावित दक्षिणी रुस के क्रेयमस्क का दौरा किया है.

अब तक बाढ़ से यहाँ डेढ़ सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. मृतकों में अधिकांश इसी जगह के निवासी है.

क्रेयमस्क पहुंचे बीबीसी संवाददाता का कहना है कि तबाही देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यहां सुनामी आई हो.