मिस्र में संसद की संक्षिप्त बैठक हुई
प्रकाशित
मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के आदेश के अनुसार मंगलवार को संसद का सत्र आयोजित किया गया लेकिन जल्द ही उसे स्थगित कर दिया गया.
हालांकि देश की सैन्य परिषद संवैधानिक अदालत के फैसले के अनुसार संसद को भंग कर चुकी है.
सांसद संवैधानिक अदालत के फैसले पर कानूनी राय लेने पर सहमत हुए हैं.
वकीलों का कहना है कि संसद की बैठक कर सांसदों ने सदन की शक्ति नए राष्ट्रपति को सौंप दी है.
राजधानी काहिरा में बीबीसी संवाददाता का कहना है कि मिस्र राष्ट्रपति और सैन्य परिषद के बीच नए राजनीतिक टकराव की तरफ बढ़ता दिख रहा है.





















