स्कूली बस हादसे का शिकार, दो की मौत

प्रकाशित

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस खड्ड में जा गिरी जिसके कारण एक बच्चे और एक अध्यापक की मौत हो गई.

बस में कुल 53 लोग सवार थे. हादसे में 51 लोग घायल भी बताए जाते हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राहत और बचाव कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जाती है.