कॉंगो में बागियों ने दी धमकी
प्रकाशित
कॉंगो में बागियों ने धमकी दी है कि अगर सरकार उनकी आबादी को बचा नहीं पाई तो वे गोमा शहर की तरफ मार्च करेंगे.
पड़ोसी रवांडा के समर्थन के आरोपों का सामना करने वाले बागियों का कहना है कि गोमा में रहने वाले रवांडा और तुटसी प्रजातीय संगठन के लोगों को तंग किया जा रहा है.
इस क्षेत्र में बागियों द्वारा उसके और कॉगो के सुरक्षा बलों को बाहर निकाले जाने के बाद से संयुक्त राष्ट्र ने शहर में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है.





















