'फीफा के पूर्व अध्यक्ष को गैरकानूनी ढंग से 2.2 करोड़ डॉलर दिए गए'

प्रकाशित

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने दस्तावेज जारी किए हैं जिनसे पता चलता है कि उसके पूर्व अध्यक्ष जोआओ हावेलांगे और उनके पूर्व दामाद रिकार्डो टीक्सीरा को गैरकानूनी ढंग से पैसा दिया गया था.

दस्तावेजों के मुताबिक उन्हें 1992 और 2000 के बीच लगभग 2.2 करोड़ स्विस फ्रैंक्स यानी आज की मुद्रा में लगभग 2.2 करोड़ डॉलर दिए गए और ये फीफा के पूर्व मार्कीटिंग पार्टनर आईएसएल ने दिए.

ये दस्तावेज तब सार्वजनिक हुए हैं जब स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने फीफा को आदेश दिया कि वह उन अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करे जो इस कांड से जुड़े हुए थे.