सीरिया में गोलीबारी में 100 से अधिक के मरने की खबर
प्रकाशित
सीरिया में विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमा में सरकार समर्थक सुरक्षा बलों ने नरसंहार किया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से उन्होंने कहा है कि ट्रेमसेह गांव की इस घटना में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं.
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शबीहा नागरिक सेना गांव में घुसी और गोलीबारी शुरु कर दी.
घटना की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है.





















