दमिश्क के बाहरी इलाकों में सुरक्षा बलों की गोलाबारी

प्रकाशित

खबरें हैं कि सीरियाई सुरक्षा बलों ने राजधानी दमिश्क के बाहरी इलाकों में मोर्टार दागे हैं.

कफर सोसेह इलाके में कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकारी बल गुरुवार सुबह से बागानों में गोलाबारी करने लग गए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इलाके के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ते देखे और उसके बाद मोर्टारों की आवाज सुनी.

इस इलाकों में ज्यादा लोग नहीं रहते क्योंकि वहां ज्यादातर जैतून और फलों के बागान ही हैं.