मिस्र की यात्रा पर हिलेरी क्लिंटन

प्रकाशित

अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से मुलाक़ात करने मिस्र की यात्रा पर रवाना हुई हैं.

मोहम्मद मुर्सी मुस्लिम ब्रदरहुड की फ़्रीडम और जस्टिस पार्टी की तरफ से मिस्र के नये राष्ट्रपति चुने गए हैं.

माना जा रहा है कि हिलेरी क्लिंटन मोहम्मद मुर्सी से मिस्र की नई विदेश नीति और घरेलु नीतियों पर आश्वासन लेना चाहेंगी.

काहिरा में बीबीसी संवाददाता के मुताबिक़ अमरीका में ओबामा प्रशासन चाहता है कि मिस्र में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा होती रहे.