जम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में 15 की मौत, 18 घायल
प्रकाशित
भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राज्य परिवहन निगम की एक बस रामबन जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर खाई में जा गिरी.
ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना में हताहत होने वाले अमरनाथ यात्री थे.
रामबन के पुलिस अधीक्षक अनित मगोत्रा ने दुर्घटना की पुष्टि की है.





















