जापान में बाढ़ पीड़ितों तक विमानों से पहुंच रही है राहत
प्रकाशित
जापान में सैनिक क्युशु द्वीप पर बाढ़ की वजह से अलग थलग हुए पहाड़ी जिलों में फंसे लोगों तक विमानों के जरिए राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं.
लगभग तीन हजार लोग बाढ़ और भूस्खलन के चलते फंसे हुए हैं.
जापान में बाढ़ की वजह से 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई लापता हैं.
क्युशु से पांच सौ किलोमीटर दूर जापान की ऐतिहासिक राजधानी क्योतो में भी बाढ़ की वजह से रिहायशी इलाके जलमग्न हैं.





















