समुद्री डकैती के मामलों में कमी :ब्यूरों
प्रकाशित
सामुद्रिक मामलों के अंतरराष्ट्रीय ब्यूरों का कहना है कि साल के पहले भाग में समुद्री डकैती के मामलों में कमी आई है.
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर इन हमलों का आकड़ा 177 तक पहुंच गया है जबकि पिछले साल इसी समय में ये आकड़ा 266 तक पहुंच गया था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय नौसेना समुद्र में गश्त लगा रही है और जहाज़ो में निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती ने भी सोमाली समुद्री लुटेरो को हमले करने से हतोत्साहित किया है.





















