पाकिस्तान : पोलियो टीकाकरण अभियान से जुड़े डॉक्टर पर हमला

प्रकाशित

पाकिस्तान में पुलिस का कहना है कि कराची शहर में एक बंदूकधारी ने संयुक्त राष्ट्र की गाड़ी पर गोलियां चलाई है और इस घटना में एक विदेशी डॉक्टर और ड्राइवर घायल हो हए है.

ये डॉक्टर वहां पोलिया टीकाकरण अभियान पर काम कर रहे थे.

रिपोर्टों के अनुसार जब ये डॉक्टर एक टीकाकारण कैंप जा रहे थे उस समय उनकी गाड़ी पर हमला किया गया.

सोमवार से पाकिस्तान में पोलियों टीकाकरण अभियान की शुरुवात हुई है लेकिन कबालयली इलाकों में तालिबान के विरोध के कारण इस परियोजना को अधिकारियों ने स्थगित कर दिया है.